द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 81वीं वर्षगांठ आज पुडुचेरी में पूरे श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
पुडुचेरी जिले के कलेक्टर ए. कुलोथुंगन और पुडुचेरी और चेन्नई में फ्रांस के महावाणिज्यदूत एटियेन रोलैंड-पिएग ने पुडुचेरी और फ्रांस सरकारों की ओर से बीच रोड स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस समारोह के अंतर्गत भारत और फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए, जिसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए।
शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा गया। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया गया था।







