काठमांडू, 08 मई । नेपाल के पर्यटकीय स्थल पोखरा स्थित फेवा झील में आज सुबह अचानक आई तेज आंधी और ऊंची लहरों के कारण नाव में फंसे पांच भारतीय पर्यटकों को सशस्त्र पुलिस बल ने सुरक्षित बचा लिया।
पोखरा के पुम्दीभुम्दी स्थित लेकहाउस के पास फेवा झील में लकड़ी की नाव से सैर कर रहे भारतीय पर्यटक सुबह आई तेज आंधी की चपेट में आ गए थे। ये सभी पर्यटक फेवा झील के बीच में रहे मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बचाए गए लोगों में ललिता केम्बागी, यल्लेशा, प्रवीना काले, भास्कर यल्लेश काले और निलकांक्षा शामिल हैं।
भारतीय पर्यटकों के संकट में होने की सूचना मिलते ही फेवा झील के ‘वॉच एंड रेस्क्यू टावर’ से सशस्त्र प्रहरी सहायक निरीक्षक देवेन्द्र केसी के नेतृत्व में तत्काल एक टीम रवाना की गई। सशस्त्र पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने सभी को सुरक्षित रूप से झील से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Breaking News
- स्टेट बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा छह फीसदी बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये हुआ
- इनामी राशि नहीं बढ़ी तो खिलाड़ी कर सकते हैं फ्रेंच ओपन 2026 का बहिष्कार
- रायपुर : हुंडिका जलाशय योजना के निर्माण के लिए 16.49 करोड़ स्वीकृत
- ट्यूनीशिया में पत्रकार जियेद हेनी को एक साल की जेल
- प्राथमिक स्वास्थ्य टीमों के लिए एकीकृत प्रशिक्षण मॉडल का शुभारंभ
- सोमनाथ मंदिर हमारी सभ्यता का अटूट संकल्पः मोदी
- सलाम-ए-इश्क’ सीक्वल पर 19 साल बाद काम शुरू, अक्षय कुमार लीड रोल में
- सोना-चांदी के दाम आसमान पर: US-ईरान तनाव के चलते सोना ₹1.53 लाख, चांदी ₹2.62 लाख
- आईपीएल 2026 : लगातार 6 हार के बाद लखनऊ की दमदार वापसी, आरसीबी को 9 रन से हराया
- कमिश्नर ने महादेवघाट में छत्तीसगढ एकेडमी के बच्चो को स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर किया जागरूक
नेपाल में पोखरा की फेवा झील में फंसे पांच भारतीय पर्यटकों को बचाया गया







