Breaking News

मध्य चीन के हुनान प्रांत में आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई।


विदेश 05 May 2026
post

मध्य चीन के हुनान प्रांत में आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई।

चीन के हुनान प्रांत में एक आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 26 लोग मारे गए और 61 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट कल दोपहर लियुयांग स्थित हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी के कारखाने में हुआ। बचाव दल में पाँच टीमें बनाकर 480 से अधिक बचावकर्मी और तीन रोबोट तैनात किए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
 
विस्फोट स्थल दो बारूद गोदामों के पास स्थित होने के कारण, अधिकारियों ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और दूसरे विस्फोट को रोकने के लिए एक सुरक्षा घेरा स्थापित किया। बचाव दल ने संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को भी निकाला। तलाशी अभियान का दूसरा चरण फिलहाल जारी है।
 
चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव अभियान की निगरानी के लिए विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है। कंपनी के प्रभारी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
 
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गहन जांच और दोषियों को कड़ी जवाबदेही तय करने का आह्वान किया है। घटना स्थल लियुयांग शहर आतिशबाजी उत्पादन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा आतिशबाजी उत्पादक माना जाता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER