नई दिल्ली, 05 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्य, करुणा और अथक परिश्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि केवल शक्ति और बल से नहीं बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर और निरंतर प्रयास से ही स्थायी सफलता हासिल की जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सत्य और ईमानदारी के साथ प्राप्त की गई सफलता लंबे समय तक कायम रहती है और यह मन को गहरा संतोष भी देती है।
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा किया,
"न तथा बलवीर्याभ्यां जयन्ति विजिगीश्वरः।
यथा सत्यानृशंस्याभ्यां धर्मेणैवोद्यमेन च॥"
इस सुभाषित का अर्थ है कि जो लोग विजय प्राप्त करना चाहते हैं, वे केवल बल और शक्ति से सफल नहीं होते। वे सत्य, करुणा (अहिंसा), धर्म (नैतिकता) और निरंतर प्रयास (उद्यम) के बल पर ही सच्ची और स्थायी जीत हासिल करते हैं।
Breaking News
- एक प्रेरणा—विष्णुकुमार का सकारात्मक दृष्टिकोण
- खतरों के खिलाड़ी 15 से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना
- मध्य चीन के हुनान प्रांत में आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई।
- बंगाल में भाजपा की जीत का प्रतीक बन चुकी है झालमुड़ीः खंडेलवाल
- पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण नौ मई को
- यूएई के फुजैराह में हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा
- रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?
- IPL 2026: बुमराह की नो-बॉल पर सुनील गावस्कर नाराज, MI ने LSG को 6 विकेट से हराया
- पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न
- वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का बिहार के मुख्यमंत्री ने बोधगया हवाईअड्डे पर किया स्वागत
सत्य और परिश्रम से ही मिलती है स्थायी सफलता: प्रधानमंत्री







