Breaking News

ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची, कहां-मेरे वोट लूटे जा रहे हैं


देश 04 May 2026
post

ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची, कहां-मेरे वोट लूटे जा रहे हैं

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है. बीजेपी 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं सत्ता पर काबिज टीएमसी इस चुनाव में काफी पीछे खिसक गई है. इस बीच बंगाल में सियासी संग्राम भी चल रहा है. टीएमसी लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगा रही है. सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची हैं. जब ममता पहुंची, तो  पहले से ही यहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी मौजूद थे. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यहां उनके वोट लूटे जा रहे हैं.

भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

जानकारी के अनुसार बंगाल की भवानीपुर सीट पर हाई वोल्टेड ड्रामा चल रहा है. यहां टीएमसी से ममता बनर्जी और बीजेपी से सुवेंदु अधिकारी के बीच जबरदस्त फाइट है. फिलहाल 7194 वोटों से ममत बनर्जी आगे चल रही हैं. कुछ राउंड में बीजेपी के सुवेंदु भी आगे चल रहे थे. ऐसे में काउंटिंग सेंटर पर पहले सुवेंदु अधिकारी पहुंचे थे. इसके बाद ममता बनर्जी भी काउंटिंग सेंटर पहुंची. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वोट लूटे जा रहे हैं.

फिलहाल काउंटिंग सेंटर के अंदर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी बने हुए हैं. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी भी काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं.

ममता और सुवेंदु के बीच कड़ी टक्कर

चुनाव आयोग के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. यहां कुल 20 राउंड की वोटिंग होगी. फिलहाल यहां 7184 वोटों से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. उन्हें कुल 44729 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को अब तक 37545 वोट मिले हैं.

You might also like!


RAIPUR WEATHER