अंबेडकर नगर, 04 मई । उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में रविवार देररात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तेजवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात 11.30 बजे अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास दो बाइक सवार की आपस में टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार दो व्याक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को आसपास से कुछ लोग अस्पताल भेजने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जलालपुर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी जलालपुर एवं थाना जलालपुर पुलिस पहुंची और लोगों के सहयोग से घायलों को सीएचसी जलालपुर नगपुर ले जाया गया, जहां छह व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। दो गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उन दो व्यक्तियों की भी मृत्यु हो गई।
Breaking News
- पढ़ें पत्रकार चंद्र शेखऱ शर्मा की बात बेबाक
- एमसीबी : जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार
- जांजगीर-चांपा में गरमाया सियासी माहौल, विधायक ब्यास कश्यप का धरना
- विदेश की नेताओं की नजर बंगाल नतीजे पर, PM मोदी को दे रहे बधाई
- Iran ने शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव दिया
- ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची, कहां-मेरे वोट लूटे जा रहे हैं
- नाटो के रुट्टे का कहना है कि यूरोपीय देशों को ट्रंप से 'संदेश मिल गया है
- नेपाल में बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री के घर और दफ्तर पर छापा
- सर्वोच्च न्यायालय में 21,22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का हाेगा आयोजन
- ISRO ने ‘मिशन दृष्टि’ लॉन्च पर GalaxEye को दी बधाई, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में बड़ा कदम
उप्र के अंबेडकर नगर में सड़क हादसा, 8 की मौत


.jpg)




