गुवाहाटी, 04 मई । कड़ी सुरक्षा के बीच आज पोस्टल बैलटों की मतगणना के साथ असम विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती सुबह आठ बजते ही आरंभ हो गई। असम के 40 मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों के भाग्य का आज निर्णय होगा।
नौ अप्रैल को एक ही चरण में राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस बार राज्य में पहली बार रिकॉर्ड 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सीटें, असम गण परिषद (अगप) ने 26 सीटें, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 11 सीटें, कांग्रेस ने 99 सीटें, असम जातीय परिषद (अजाप) ने 10 सीटें, राइजर दल ने 13 सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 19 सीटें, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 17 सीटें, सीपीआई ने 5 सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 2 सीटें, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) ने 27 सीटें, तृणमूल कांग्रेस ने 23 सीटें, आम आदमी पार्टी (आआपा) ने 20 सीटें, सीपीआई (एम) ने 2 सीटें, सीपीआई (एमएल) ने 2 सीटें, ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) दल ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही 259 उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में प्रतिस्पर्धा किया है। मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है।
Breaking News
- एमसीबी : जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार
- जांजगीर-चांपा में गरमाया सियासी माहौल, विधायक ब्यास कश्यप का धरना
- विदेश की नेताओं की नजर बंगाल नतीजे पर, PM मोदी को दे रहे बधाई
- Iran ने शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव दिया
- ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची, कहां-मेरे वोट लूटे जा रहे हैं
- नाटो के रुट्टे का कहना है कि यूरोपीय देशों को ट्रंप से 'संदेश मिल गया है
- नेपाल में बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री के घर और दफ्तर पर छापा
- सर्वोच्च न्यायालय में 21,22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का हाेगा आयोजन
- ISRO ने ‘मिशन दृष्टि’ लॉन्च पर GalaxEye को दी बधाई, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में बड़ा कदम
- वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का आईपीओ लॉन्च, 11 मई को हो सकती है लिस्टिंग
असम की 126 सीटों पर मतगणना शुरू, 40 मतदान केंद्रों पर सबसे पहले गिने जा रहे पोस्टल बैलट


.jpg)





