साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने की छोटी बहन शिमान मंदाना 13 साल को हो गई है. कल, 2 मई को उन्होंने अपनी बहन का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी छोटी बहन के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा.
बहन के बर्थडे पर रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने शनिवार को अपनी छोटी बहन शिमान मंदाना को 13वें जन्मदिन पर एक प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं. पोस्ट में उनकी शिमान बर्थडे के केक के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं. साथ ही उनके चेहरे पर भी केक लगा हुआ है.
इन फोटोज को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी को 13वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. 13 साल की उम्र मजेदार होती हैं, तो इसे खूब एंजॉय करना. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, स्वीटी. प्यार भरे हग्स.'बता दें कि रश्मिका और उनकी बहन के बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, जो कि 16 साल का है. शिमान को हाल ही में उदयपुर में रश्मिका और अभिनेता विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होते हुए देखा गया था. रश्मिका मंदाना अपनी बहन से बहुत प्यार करती है. वो अक्सर उनके साथ फोटोज शेयर करती रहती है. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म मायसा में नजर आएंगी. दर्शक इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, रश्मिका फिल्म 'कॉकटेल 2' में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी. ये फिल्म 2012 की रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल' की अगली कड़ी है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे.

.jpg)



.jpg)
.jpg)
