जगदलपुर, 02 मई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और बस्तर वेटलिफ्टिंग संघ, जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय नि:शुल्क वेटलिफ्टिग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 मई से 26 मई 2026 तक प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम के जिम हाल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को एनआईएस क्वालिफाइड कोच कमलेश नाग की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारना और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिविर में चयनित खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया गेम्स, बस्तर ओलंपिक तथा स्कूल गेम्स जैसी बड़ी स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इससे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पंजीयन के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग, इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 7223839477 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल बस्तर में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
- नेपाल के बनेपा में चण्डेश्वरी जात्रा उत्सव की धूम
- धूं-धूंकर जल रहा सोनहत जंगल, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
- गुजरात में उर्वरक क्षेत्र में आयात प्रतिस्थापन और वीजीआरसी में आदिवासी पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
- नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश जारी किये
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने अतिरिक्त मतगणना और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की।
- पूर्व एफ1 ड्राइवर और पैरालिंपियन एलेक्स ज़ानार्डी का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, कई लोग मारे गए और घायल हुए।
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
नि:शुल्क वेटलिफ्टिग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 6 मई से







