मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शादी के करीब दो साल बाद आई इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए इस खास पल को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अस्पताल से पत्नी और नवजात बेटी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, प्राइवेसी बनाए रखते हुए उन्होंने चेहरे को पूरी तरह नहीं दिखाया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "घर बरकत आई।" तस्वीरों में मुनव्वर की खुशी साफ झलक रही है।
बता दें कि मुनव्वर और महजबीन इसी महीने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। इस मौके से पहले पिता बनने की खुशी उनके लिए और खास बन गई है। वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी और रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।
गौरतलब है कि मुनव्वर और महजबीन ने साल 2024 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा भी है।
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
- नेपाल के बनेपा में चण्डेश्वरी जात्रा उत्सव की धूम
- धूं-धूंकर जल रहा सोनहत जंगल, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
- गुजरात में उर्वरक क्षेत्र में आयात प्रतिस्थापन और वीजीआरसी में आदिवासी पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
- नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश जारी किये
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने अतिरिक्त मतगणना और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की।
- पूर्व एफ1 ड्राइवर और पैरालिंपियन एलेक्स ज़ानार्डी का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, कई लोग मारे गए और घायल हुए।
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई खुशियां




.jpg)
.jpg)

