Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह ने लेह में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।


देश 01 May 2026
post

गृह मंत्री अमित शाह ने लेह में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। लद्दाख के लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए, श्री शाह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 75 वर्षों के बाद ये पवित्र अवशेष लद्दाख में आए हैं।
 
गृह मंत्री ने कहा, 'भगवान बुद्ध की ज्ञान की बातें उनके 2500 साल बाद भी प्रासंगिक हैं।' उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन है। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि लद्दाख और कारगिल के भगवान बुद्ध के अनुयायियों के साथ-साथ अन्य धर्मों के अनुयायी भी भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों से ऊर्जा प्राप्त करेंगे। 
 
इस कार्यक्रम में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा और विभिन्न मठों के रिनपोचे उपस्थित थे। 
 
यह पहली बार है कि इन पवित्र अवशेषों को देश के भीतर किसी प्रदर्शनी के लिए उनके स्थायी स्थान से बाहर ले जाया गया है। तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी आज से 14 मई तक लद्दाख में आयोजित की जा रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER