नई दिल्ली, 01 मई । सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल तेज गेंदबाज शिवम मावी के स्थान पर युवा ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को आईपीएल 2026 के शेष सत्र के लिए टीम में शामिल किया है।
दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज शिवम मावी ग्रोइन (जांघ) की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते टीम को यह बदलाव करना पड़ा। आरएस अंबरीश हाल ही में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर भारत के संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में जगह बनाई थी।
दाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले अंबरीश को 30 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है। वह अब कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के साथ जुड़ेंगे।
Breaking News
- आईसीसी रैंकिंग अपडेट: ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार, पुरुष टेस्ट और महिला वनडे में शीर्ष पर कायम
- नेपाल दौरे पर आये अमेरिकी दूत सर्जियों गोर ने विदेश और वित्त मंत्री से की मुलाकात
- प. बंगाल के 15 केन्द्रों पर कल होगा पुनर्मतदान
- गृह मंत्री अमित शाह ने लेह में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
- ईरान की अर्थव्यवस्था का पतन ट्रंप के लिए बहुत देर से हो सकता है।
- भारत और तंजानिया के बीच व्यापार 9 अरब डॉलर से अधिक हो गया है, दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी और गहरी हो रही है।
- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शिवम मावी के स्थान पर आरएस अंबरीश शामिल
- चार साल बाद अलग हुए एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी
- सूरत में डायमंड कट पर विशेष डाक टिकट जारी, वाइब्रेंट समिट में बड़े निवेश और विकास के संकेत
- जांजगीर चांपा जिले में जनगणना हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य प्रारंभ
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शिवम मावी के स्थान पर आरएस अंबरीश शामिल





.jpg)

