Breaking News

अवैध शराब तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार

post

अवैध शराब तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार

धमतरी, 1 मई । जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मगरलोड थाना पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर की गई त्वरित कार्रवाई में देशी शराब और मोटरसाइकिल सहित कुल 1,23,760 रुपये का माल जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

पहली टीम ने बेलरदोना रोड पुलिया के पास मथुरा नगर, मगरलोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपित डोमार सिंह अनेश्वरी (35 वर्ष), निवासी करेलीबड़ी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नीले प्लास्टिक थैले में 30 पौवा देशी शराब (कीमत 2,400 रुपये) तथा यामाहा मोटरसाइकिल ( कीमत 1,00,000 रुपये) सहित कुल 1,02,400 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

वहीं दूसरी टीम ने शीतला मंदिर के सामने मगरलोड-आम रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल वर्मा (29 वर्ष), निवासी चारभाठा को गिरफ्तार किया। उसके पास से सफेद प्लास्टिक बोरी में 42 पौवा देशी शराब (कीमत 3,360 रुपये) तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत 18,000 रुपये) सहित कुल 21,360 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपित के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER