नई दिल्ली, 01 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में नाव (क्रूज) पलटने से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पलट गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। यह दुर्घटना किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुई। शुक्रवार सुबह तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, 9 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Breaking News
- जांजगीर चांपा जिले में जनगणना हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य प्रारंभ
- अम्बिकापुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 5 मई को
- गुजरात के सूरत में देश का पहला ‘बैरियरलेस’ टोल प्लाजा शुरू
- 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो वायरल
- अवैध शराब तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार
- बुद्ध पूर्णिमा पर खुले आदि कैलाश मंदिर के कपाट, आदि कैलाश और ॐ पर्वत दर्शन यात्रा शुरू
- अमेरिका में आम नागरिकों को मिलेगा संघीय कर्मचारियों जैसी रिटायरमेंट सेविंग्स योजनाओं का लाभ
- चीनी की जगह इन नेचुरल स्वीटनर का करें सेवन
- काठमांडू में अतिक्रमण हटाओ अभियान, बागमती कॉरिडोर के किनारे बस्तियों पर चला बुलडोजर
- घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ के दाम में कोई बदलाव नहीं, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी के दाम भी स्थिर
बरगी डैम हादसा: प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतक परिजनों की आर्थिक मदद की घोषणा




.jpg)
.jpg)
.jpg)
