Breaking News

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल 5 फीसदी महंगा हुआ, नई दरें प्रभावी


व्यापार 01 May 2026
post

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल 5 फीसदी महंगा हुआ, नई दरें प्रभावी

नई दिल्ली, 01 मई । पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के दाम शुक्रवार को 5 फीसदी का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू विमानन कंपिनयों के लिए एटीएफ कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें लागू हो गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणान कंपनियों के अनुसार नई दिल्ली में एटीएफ की कीमत 76.55 डॉलर प्रति किलोलीटर यानी 5.33 फीसदी बढ़कर 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गई है। विमान ईंधन में यह वृद्धि एक अप्रैल को हुई क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद की गई है। तब इसकी दरों में 25 फीसदी की वृद्धि कर इसे 1,04,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया था।

जानकारों का कहना है कि विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने वृद्धि की गई है, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियां अब वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल को सुनियोजित तरीके से ग्राहकों पर डाल रही है। एटीएफ के दाम में उछाल आने से विमानों का किराया बढ़ने की आशंका है। हालांकि, घरेलू विमानों का किराया फिलहाल नहीं बढ़ेगा।

पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। उद्योग सूत्रों के अनुसार विदेशी विमानन कंपनियों को बाजार दरों पर ईंधन मिलेगा, जबकि घरेलू विमानन कंपनियों के लिए कीमतों को नियंत्रित रखा गया है। विमान ईंधन की कीमतों को दो दशक से अधिक पहले विनियमित कर दिया गया था और तब से ये अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुरूप तय की जाती हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER