जगदलपुर, 30 अप्रैल । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्तर राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ के तत्वाधान में 1 मई मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 1 मई (शुक्रवार) को मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों बाईपास चौक आड़ावाल, रायपुर-जैपुर चौक, संजय बाजार हनुमान मंदिर चौक तथा दलपत सागर राम मंदिर चौक में आमजन व श्रमिकों को शर्बत वितरण किया जाएगा। साथ ही, मजदूर दिवस के दिन कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री एवं राज्यपाल को मजदूर संघ द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा बस्तर राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ द्वारा सभी ठेकेदारों व पेटी ठेकेदारों से अपील की गई है कि 1 मई मजदूर दिवस के दिन मजदूरों से कार्य न करवाया जाए, ताकि श्रमिक इस दिन को सम्मानपूर्वक मना सकें।
Breaking News
- नया भारत आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों में कोई भेद नहीं करता : राजनाथ सिंह
- नेपाल के राष्ट्रपति ने बालेन्द्र सरकार के ६ अध्यादेशों में सिर्फ एक को मंजूरी दी
- अमेरिका की नई रणनीति: साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और IMEC को गति देने की कोशिश
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- अदरक का सेवन कब और कैसे करना चाहिए?
- मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे
- वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार एक फरार
- मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय
- Google Cloud की शानदार ग्रोथ, AI से बढ़ी कंपनी की कमाई
- रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा
मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे







