अभिनेता राहुल रॉय ने हाल ही में उन वायरल रील्स को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिनकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घड़ागे देसाई के साथ बनाए गए वीडियो पर मिल रही आलोचनाओं के बीच राहुल ने कहा कि अगर लोग उनकी सादगी या संघर्ष का मजाक बनाते हैं, तो यह उनकी नहीं बल्कि सोच की कमी दिखाता है।
राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह ईमानदारी और विनम्रता के साथ अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पुराने कानूनी मामलों की वजह से उन्हें आर्थिक जिम्मेदारियां निभानी हैं, जो उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं। अभिनेता ने कहा कि अगर लोग सच में उनकी चिंता करते हैं, तो उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने में मदद करें, ताकि वह अपनी जिम्मेदारियां खुद पूरी कर सकें।
अभिनेता ने यह भी बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनके लिए सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, काम उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रखता है और जिंदगी में उद्देश्य का एहसास कराता है। राहुल ने माना कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं से उन्हें दुख जरूर पहुंचा है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह इन बातों से टूटने वाले नहीं हैं।
Breaking News
- नेपाल के राष्ट्रपति ने बालेन्द्र सरकार के ६ अध्यादेशों में सिर्फ एक को मंजूरी दी
- अमेरिका की नई रणनीति: साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और IMEC को गति देने की कोशिश
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- अदरक का सेवन कब और कैसे करना चाहिए?
- मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे
- वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार एक फरार
- मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय
- Google Cloud की शानदार ग्रोथ, AI से बढ़ी कंपनी की कमाई
- रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा
- 'भूत बंगला' की कमाई में गिरावट जारी
वायरल रील्स पर बोले राहुल रॉय, ट्रोल्स को दिया जवाब







