नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की ओर से आयोजित खेलो डीयू क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमिफाइनल में जगह बना ली है। टीम के लिए रवि राज और देवांश बिष्ट ने क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में शिवाजी कॉलेज की टीम 10 ओवरों में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के लिए रवि राज ने 36 गेंदों में 78 रन, आयुष पंचाल 30 गेंदों में 53 रन, पारस 9 गेंद में 34 रन और आर्यन शर्मा 14 गेंदों में 23 रन बनाए। देवांश बिष्ट (2-0-3-5) और संदीप (3-0-26-2) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
इससे पहले के मैच में श्याम लाल कॉलेज ने श्री अरबिंदो कॉलेज को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में अस्मित (31), रवि राज (2/8) और संदीप (2/21) ने विजेता टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।
पहले दौर के मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग) ने एसएलसी (ईवनिंग) को 7 विकेट से हराया था। विजेता टीम के लिए आयुष पांचाल (24), विनय नेगी (18) और अनिर्बान घोष (17) ने बल्लेबाजी में तथा संदीप (2/18) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था।
Breaking News
- रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में
- मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाये 1.96 लाख करोड़ रुपये
- हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
- एमसीबी : ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने प्रशासन तैयार 30 जून 2026 तक जिला व उपखंड स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित
- अत्यधिक खाद्य संकट झेलने वाले टॉप 10 देशों में बांग्लादेश शामिल : रिपोर्ट
- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार वृद्धा पेंशन व निराश्रित पेंशन तक नहीं दे पा रही : कांग्रेस
- Facebook-Instagram पर EU का दबाव: बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम
- विदेश मंत्री जयशंकर ने इक्वाडोर के अपने समकक्ष से मुलाकात की और संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
- ईरान के साथ युद्ध के कारण महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने से ट्रंप की लोकप्रियता में और गिरावट आई है।
- भारत में पहली बार स्वर्ण आभूषणों से ज्यादा रही निवेश की मांग: डब्लूजीसी
रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में







