धमतरी, 29 अप्रैल । शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम धमतरी द्वारा लगातार जनहितकारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बस स्टैंड के पीछे लंबे समय से जमा कचरे के डंप को लेकर सामने आई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए निगम की सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापक अभियान चलाया और पूरे क्षेत्र को कचरा मुक्त किया।
काफी समय से यह स्थान अनौपचारिक रूप से कचरा फेंकने का केंद्र बन गया था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और व्यापारियों को बदबू, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सफाई के बाद अब क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण स्थापित हुआ है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसी नियमित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। सफाई के साथ ही निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर रहवासियों और दुकानदारों को समझाइश दी कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। स्वच्छता से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए नागरिक निगम के चैटबॉट नंबर 918519009090 पर संपर्क कर सकते हैं या ‘निदान 1100’ सेवा पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी इसी तरह विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं भी दोबारा कचरे का ढेर न लगे। यह पहल प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है, जिससे शहर को साफ-सुथरा और स्वस्थ बनाए रखना संभव हो सके।
Breaking News
- अत्यधिक खाद्य संकट झेलने वाले टॉप 10 देशों में बांग्लादेश शामिल : रिपोर्ट
- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार वृद्धा पेंशन व निराश्रित पेंशन तक नहीं दे पा रही : कांग्रेस
- Facebook-Instagram पर EU का दबाव: बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम
- विदेश मंत्री जयशंकर ने इक्वाडोर के अपने समकक्ष से मुलाकात की और संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
- ईरान के साथ युद्ध के कारण महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने से ट्रंप की लोकप्रियता में और गिरावट आई है।
- भारत में पहली बार स्वर्ण आभूषणों से ज्यादा रही निवेश की मांग: डब्लूजीसी
- जयपुर में खातीपुरा स्टेशन बनेगा मेगा सैटेलाइट टर्मिनल, ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता में होगा बड़ा विस्तार
- आरक्षण का खेल : तहसील पंचायत चुनाव में आआपा ने 16 में से 13 पर दर्ज की जीत, फिर भी अध्यक्ष बनेगा भाजपा का
- नेपालः संसद अधिवेशन स्थगित कर अध्यादेश लाने के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाना व मरम्मत करना सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
बस स्टैंड के पीछे कचरा डंप साफ, निगम की पहल से क्षेत्र में लौटी स्वच्छता







