इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख एक अहम और भयावह मोड़ के रूप में दर्ज है। इसी दिन 1945 में जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में आत्महत्या कर ली थी।
बताया जाता है कि जब सोवियत सेना बर्लिन को चारों ओर से घेर चुकी थी, तब हिटलर ने अपने भूमिगत बंकर में खुद को गोली मार ली। उनके साथ उनकी पत्नी इवा ब्राउन ने भी आत्महत्या कर ली। यह बंकर जमीन से करीब 50 फीट नीचे स्थित था, जहां हिटलर ने अपने जीवन के अंतिम दिन बिताए।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नीतियों ने दुनिया को गहरे संकट में डाल दिया था। विशेष रूप से यहूदियों के खिलाफ चलाए गए उनके नरसंहार अभियान ने मानव इतिहास पर अमिट काला धब्बा छोड़ा।
हिटलर की मौत के साथ ही नाजी शासन का अंत तेजी से करीब आ गया और यूरोप में युद्ध समाप्ति की प्रक्रिया शुरू हुई। 30 अप्रैल का दिन आज भी इस बात की याद दिलाता है कि सत्ता का दुरुपयोग और कट्टर विचारधारा किस तरह पूरी दुनिया को विनाश की ओर धकेल सकती है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1598 - अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
1789 - जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1908 - खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए।
1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
1973 - अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट कांड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
1975 - वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा।
1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
1991 - बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर।
1991 - अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ।
1993 - जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान तत्कालीन वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज को चाकू मारकर घायल किया गया।
1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ को अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया।
1999 - हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा।
2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2001 - फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
2006 - 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया।
2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
जन्म
1870 - दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
1896 : आनंदमयी मां का जन्म।
1909 - आर. शंकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1927 - फ़ातिमा बीबी - भारत में सर्वोच्च न्यायालय की भूतपूर्व न्यायाधीश थी।
1949 - एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव हैं।
1966 - बीसेट्टी वेंकट सत्यवती - आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञ हैं।
1967 - मीनाक्षी लेखी - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं।
निधन
1030 - भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन।
1837 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
2011 - दोरजी खांडू - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
2020 - ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
2020 - चुनी गोस्वामी - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।
2021 - रोहित सरदाना - भारतीय समाचार वक्ता थे।
Breaking News
- अत्यधिक खाद्य संकट झेलने वाले टॉप 10 देशों में बांग्लादेश शामिल : रिपोर्ट
- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार वृद्धा पेंशन व निराश्रित पेंशन तक नहीं दे पा रही : कांग्रेस
- Facebook-Instagram पर EU का दबाव: बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम
- विदेश मंत्री जयशंकर ने इक्वाडोर के अपने समकक्ष से मुलाकात की और संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
- ईरान के साथ युद्ध के कारण महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने से ट्रंप की लोकप्रियता में और गिरावट आई है।
- भारत में पहली बार स्वर्ण आभूषणों से ज्यादा रही निवेश की मांग: डब्लूजीसी
- जयपुर में खातीपुरा स्टेशन बनेगा मेगा सैटेलाइट टर्मिनल, ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता में होगा बड़ा विस्तार
- आरक्षण का खेल : तहसील पंचायत चुनाव में आआपा ने 16 में से 13 पर दर्ज की जीत, फिर भी अध्यक्ष बनेगा भाजपा का
- नेपालः संसद अधिवेशन स्थगित कर अध्यादेश लाने के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाना व मरम्मत करना सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
इतिहास के पन्नों में 30 अप्रैल : हिटलर के अंत के साथ खत्म हुआ एक क्रूर अध्याय








