Breaking News

छत्तीसगढ़ के काेरबा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

post

छत्तीसगढ़ के काेरबा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कोरबा 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के चांपा–फरसवनी मार्ग पर बीती देर रात एक दर्दनाक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।



उरगा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। बीती देर रात करीब 2 बजे वे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े हाइवा वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22 ) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश की मौत हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक देवेंद्र सोनी एवं मोंगरा सोनी और प्रियांश को न्यू काेरबा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।वहां से उनकाे काेरबा जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य है। घायलों का इलाज न्यू काेरबा अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER