काठमांडू, 27 अप्रैल। नेपाल सरकार ने भारत और चीन की सीमा सुरक्षा के लिए सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के नए प्रमुख के रूप में महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल को नियुक्त किया है।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने मीडिया को बताया कि एआईजी पौडल को सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति किया गया है।
पौडेल निवर्तमान आईजीपी राजू अर्याल की जगह लेंगे, जो चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ३० अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
पौडेल ने 31 मार्च, 1998 को नेपाल पुलिस में इंस्पेक्टर के रूप में सेवा शुरू की थी। वर्ष 2001 में सशस्त्र पुलिस बल की स्थापना के बाद उन्हें पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में एपीएफ में समायोजित किया गया था।
उन्हें 20 मई, 2022 को एआईजी पद पर पदोन्नत किया गया था। शीर्ष पद की दौड़ में एआईजी वंशीराज दहाल और गणेश ठाडा मगर भी शामिल थे। सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर पौडेल का चयन किया।
मौजूदा पुलिस नियमों के अनुसार 30 वर्ष की सेवा सीमा लागू रहने पर पौडेल का कार्यकाल लगभग 23 महीने का होगा। यदि सेवा सीमा को बढ़ाकर 32 वर्ष किया जाता है, तो उनका कार्यकाल अतिरिक्त दो वर्षों तक बढ़ सकता है।
Breaking News
- मोहिनी एकादशी: जीवन में सकारात्मकता का महापर्व
- एमसीबी : ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान प्रारंभ
- गुजरात संस्थान ने अपशिष्ट से बनाई ऊर्जा आत्मनिर्भरता, बायोगैस संयंत्र से एलपीजी का इस्तेमाल हुआ खत्म
- पश्चिम बंगाल विस चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार थमा, 29 अप्रैल को मतदान
- केंद्र ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 31 जुलाई
- कोरबा :घरेलू विवाद से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया
- ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान बात करना चाहे तो फोन कर सकता है; ईरानी मंत्री रूस के लिए रवाना हुए।
- नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख होंगे नारायण दत्त पौडेल
- अंबिकापुर अग्निकांड: जर्जर इमारत 24 घंटे में तोड़ने का आदेश जारी
- सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ, 5 मई को हो सकती है लिस्टिंग
नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख होंगे नारायण दत्त पौडेल







