नई दिल्ली, 27 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
रघुवंशी पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
यह कार्रवाई आईपीएल की आचार संहिता के स्तर एक के उल्लंघन के तहत की गई है। रघुवंशी को अनुच्छेद 2.2 का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।
यह घटना पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फिल्ड’ के कारण आउट दिया गया। इसके बाद उन्होंने गुस्से में बल्ले से बाउंड्री कुशन पर प्रहार किया और फिर अपना हेलमेट भी आक्रामक तरीके से डगआउट की ओर फेंक दिया।
रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।
Breaking News
- कोरबा :घरेलू विवाद से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया
- ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान बात करना चाहे तो फोन कर सकता है; ईरानी मंत्री रूस के लिए रवाना हुए।
- नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख होंगे नारायण दत्त पौडेल
- अंबिकापुर अग्निकांड: जर्जर इमारत 24 घंटे में तोड़ने का आदेश जारी
- सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ, 5 मई को हो सकती है लिस्टिंग
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के टॉप डिप्लोमैट इस हफ्ते करेंगे बातचीत
- आईपीएल 2026: अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला
- प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी नई बायोपिक, खास कैमियो रोल में आएंगी नजर
- एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल से संबंधित मामला अपने हाथों में लिया
- प्रधानमंत्री मोदी के आगमन काे लेकर मुख्यमंत्री तमांग ने लाेगाें काे किया आश्वस्त
आईपीएल 2026: अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला







