काठमांडू, 27 अप्रैल। नेपाल में शनिवार शाम से अवरुद्ध बीपी राजमार्ग आज अभी तक सुचारु नहीं हो सका है। रोशी नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए डायवर्जन रविवार तक अधिकांश स्थानों पर दोबारा बना दिए गए, लेकिन रविवार शाम हुई बारिश इन नए डायवर्जन को फिर बहा ले गई।
राजमार्ग के चिउरीबास, नार्के और चार सय बेँसी क्षेत्रों में रविवार को बनाए गए डायवर्जन भी बह गए हैं। मंगलटार प्रमुख पुलिस निरीक्षक ईश्वर कार्की के अनुसार, 13 डायवर्जन में से 8 स्थानों पर दोबारा निर्माण किया गया था, लेकिन रविवार शाम की बारिश ने उन्हें फिर नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आज सुबह से फिर से डायवर्जन निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को रोशी नदी की बाढ़ ने चौकीडाँडा, घुमाउने, चारसय बेँसी, गिम्दी बेँसी, नार्के, चिउरीबास, बोक्सीकुना, कालढुंगा, डालाबेशी, बुलढुंगा और माम्ती क्षेत्रों के डायवर्जन बहा दिए थे। वहीं सिन्धुली की ओर आँपघारी और नेपालथोक में भी डायवर्जन क्षतिग्रस्त हुए थे। पुलिस के अनुसार, सड़क डिवीजन कार्यालय और ठेकेदार कंपनी मौसम में सुधार होने के बाद क्षतिग्रस्त डायवर्जनों की मरम्मत कर यातायात को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
Breaking News
- कोरबा :घरेलू विवाद से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया
- ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान बात करना चाहे तो फोन कर सकता है; ईरानी मंत्री रूस के लिए रवाना हुए।
- नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख होंगे नारायण दत्त पौडेल
- अंबिकापुर अग्निकांड: जर्जर इमारत 24 घंटे में तोड़ने का आदेश जारी
- सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ, 5 मई को हो सकती है लिस्टिंग
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के टॉप डिप्लोमैट इस हफ्ते करेंगे बातचीत
- आईपीएल 2026: अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला
- प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी नई बायोपिक, खास कैमियो रोल में आएंगी नजर
- एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल से संबंधित मामला अपने हाथों में लिया
- प्रधानमंत्री मोदी के आगमन काे लेकर मुख्यमंत्री तमांग ने लाेगाें काे किया आश्वस्त
नेपाल का बीपी राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं हो पाया सुचारू







