धमतरी, 24 अप्रैल ।जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “युवा फेस्ट 2026” का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 25 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत विधायक ओंकार साहू और अंबिका मरकाम ने दीप प्रज्वलित कर की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक रंजना साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि फेस्ट में लगभग 20 विधाओं में सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिले के 26 महाविद्यालयों से करीब 5000 युवाओं की भागीदारी इस आयोजन को खास बना रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने साथियों को भी इस मंच से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इतिहास के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी के जरिए भारत के गौरवशाली अतीत को जीवंत किया, वहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक कला की झलक ने आयोजन को रंगीन बना दिया। फूड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ आमपना, आइसक्रीम और विविध पकवानों ने लोगों को आकर्षित किया।
तकनीक और नवाचार बना खास आकर्षण
इस वर्ष फेस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , वीडियो एडिटिंग और वर्कशॉप युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन सत्रों में डिजिटल स्किल्स, कंटेंट क्रिएशन और डिजाइनिंग के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर खोल रहा है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देते हैं। वहीं अंबिका मरकाम ने कहा कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को पहचान देना इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में अरुण सार्वा, रंजना साहू और नेहरू निषाद ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की।
“युवा फेस्ट 2026” पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक तकनीक के बेहतरीन समन्वय का उदाहरण बनकर उभरा है, जो युवाओं को न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार कर रहा है।
इस मौके पर वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बीसीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया
Breaking News
- पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह ने बच्चों से की मुलाकात, ‘द रियल किंग्स’ में दिखा खास अंदाज
- हरिद्वार : बोरवेल के गड्ढे में गिरा बुजुर्ग, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
- सलमान खान की नई फिल्म 'एसवीसी63' ईद 2027 पर होगी रिलीज
- युवा फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़: परंपरा, प्रतिभा और एआई का अनोखा संगम
- लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- हरियाणा में दो सफाईकर्मियों की मौत को लेकर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
- दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग का लक्ष्य खिलाड़ियों को आर्थिक स्थिरता और पहचान दिलाना: जसोदा गुलिया
- महिलाओं के नाम पर संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश: कांग्रेस पार्षदों का आरोप
- नेपाल के लोकतंत्र दिवस पर पीएम बालेन्द्र शाह ने नहीं दिया शुभकामना संदेश
- बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में की बोट की सवारी, कोलकाता घाट पर शख्स को लगाया गले
युवा फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़: परंपरा, प्रतिभा और एआई का अनोखा संगम







.jpg)