कोलकाता, 24 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नई सख्त व्यवस्था लागू की है। आयोग ने मतदान केंद्रों पर लगाए गए निगरानी कैमरों और उनमें सुरक्षित वीडियो डेटा के संरक्षण को लेकर ताजा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद कैमरों से मेमोरी कार्ड नहीं निकाले जाएंगे। केवल कैमरे उतारे जाएंगे और उन्हें सेक्टर अधिकारी की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा। स्मृति कार्ड निर्धारित डेटा संग्रहण और प्राप्ति केंद्र पर सहायक निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में ही निकाले जा सकेंगे।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो सामग्री की पूरी जिम्मेदारी तय रहेगी और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि किसी शिकायत, विवाद या जांच की स्थिति में प्रमाण उपलब्ध रहे। इससे छेड़छाड़ या डाटा गायब होने की आशंका कम होगी।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में औसतन लगभग 93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों की कई सीटों पर मतदान प्रतिशत इससे भी अधिक रहा, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
अधिकारियों का कहना है कि भारी मतदान और चुनावी संवेदनशीलता को देखते हुए निगरानी फुटेज का सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। इसी कारण मतदान के बाद की प्रक्रिया को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।
Breaking News
- युवा फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़: परंपरा, प्रतिभा और एआई का अनोखा संगम
- लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- हरियाणा में दो सफाईकर्मियों की मौत को लेकर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
- दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग का लक्ष्य खिलाड़ियों को आर्थिक स्थिरता और पहचान दिलाना: जसोदा गुलिया
- महिलाओं के नाम पर संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश: कांग्रेस पार्षदों का आरोप
- नेपाल के लोकतंत्र दिवस पर पीएम बालेन्द्र शाह ने नहीं दिया शुभकामना संदेश
- बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में की बोट की सवारी, कोलकाता घाट पर शख्स को लगाया गले
- भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए शुरू की नई योजना
- बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश
- नेपाल सरकार ने 24 घंटे में ही संसद अधिवेशन बुलाने के फैसले को स्थगित किया
बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश







