काठमांडू, 23 अप्रैल । नेपाल सरकार ने संसद अधिवेशन बुलाने की सिफारिश काे 24 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया है।
बुधवार को ही राष्ट्रपति भवन से एक सूचना जारी कर 30 अप्रैल से संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन आहूत करने का आह्वान किया गया था। लेकिन आज सरकार की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति भवन से संसद अधिवेशन को फिलहाल नहीं बुलाये जाने की सूचना दी गई है।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में संसद की बैठक को स्थगित करने की सिफारिश करने का फैसला किया गया। सरकार की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति भवन से एक और सूचना जारी कर 30 अप्रैल से बुलाई गई संसद के अधिवेशन को स्थगित करने की जानकारी दी गई।
संसद स्थगित करने के लिए विशेष कारण बताया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना में कहा गया है कि मंत्रिपरिषद की सिफारिश के बाद बुलाई गई संसद अधिवेशन को विशेष कारण वश मंत्रिपरिषद की दुबारा सिफारिश के बाद स्थगित किया जाता है।
नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 93(1) के अनुसार, संसद सत्र बुलाने और स्थगित करने संबंधी निर्णय राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर किए जाते हैं।
Breaking News
- नेपाल सरकार ने 24 घंटे में ही संसद अधिवेशन बुलाने के फैसले को स्थगित किया
- फिल्म 'राका' के मेकर्स ने दी सफाई- दीपिका निभा रही हैं बेहद अहम किरदार
- दीपिका और तरुणदीप ने तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेल 2030 में फिर से शामिल किए जाने को लेकर जताई उम्मीद
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, कम से कम 10 लोग मारे गए
- चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को सौंपे अपने परिचय पत्र
- राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- महासमुंद : उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को
- तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
- सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नेपाल सरकार ने 24 घंटे में ही संसद अधिवेशन बुलाने के फैसले को स्थगित किया





.jpg)

