Breaking News

24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती

post

24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जगदलपुर, 22 अप्रैल । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। रोजगार विभाग के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रैल को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के दो प्रमुख नियोजक अपनी रिक्तियों की पूर्ति हेतु उपस्थित रहेंगे। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कुल 64 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें फील्ड स्टाफ, बैक ऑफिस, ब्रांच मैनेजर, मार्केटिंग सुपरवाइजर, ऑफिस बॉय, ड्राइवर और स्टोर कीपर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं पद की प्रकृति के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर देख सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER