रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन-3' को लेकर चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। खबर है कि फिल्म के बजट और फीस को लेकर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच पैदा हुआ विवाद अब सुलझ गया है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट को समय पर आगे बढ़ाने के लिए रणवीर ने अपनी फीस में से 10 करोड़ रुपये लौटाने पर सहमति जताई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने पहले मिली साइनिंग अमाउंट का हिस्सा वापस करने के साथ-साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' में प्रोडक्शन हाउस को हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव भी रखा है। हालांकि, इस संभावित साझेदारी में मुनाफे या मालिकाना हिस्सेदारी का प्रतिशत क्या होगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत रणवीर के फिल्म से बाहर होने की खबरों के बाद हुई थी। स्क्रिप्ट में देरी और रचनात्मक मतभेदों को इसकी वजह माना गया। वहीं, रणवीर की ओर से पटकथा और प्रोजेक्ट की दिशा को लेकर असंतोष की बात सामने आई थी। फिलहाल न तो रणवीर और न ही फरहान या एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से इस समझौते पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बनी यह सहमति फिल्म के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
Breaking News
- विवेकानंद स्कूल में दिया गया तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नेपाल में १०० रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश
- कोपा इटालिया: इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़कर कोमो को 3-2 से हराया, फाइनल में जगह बनाई
- एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत
- कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
- विशेषज्ञ ने अमेरिका में एचआईवी संबंधी पद से इस्तीफा दिया, ट्रंप के वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आलोचना की
- रेल मंत्री ने ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा, सुविधा, कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन
- पाकिस्तानी सेना ने क्वेटा से मेडिकल छात्रा का अपहरण किया, हॉस्टल के सामने प्रदर्शन
- डेमोक्रेट शीला चेरफिलस-मैककॉर्मिक का प्रतिनिधि सभा से इस्तीफा
'डॉन-3' की भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह







