नई दिल्ली, 22 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की शेखा झील बर्ड सेंक्चुरी को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (रामसर साइट) का दर्जा प्रदान किया गया है। इस घोषणा के साथ ही देश में रामसर साइट्स की कुल संख्या बढ़कर 99 हो गई है, जबकि उत्तर प्रदेश की यह 12वीं रामसर साइट बन गई है।
बुधवार को इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर कहा कि इससे न केवल वैश्विक जैव विविधता संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका, जल संरक्षण और जलवायु सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शेखा झील सेंट्रल एशियन फ्लायवे का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां सर्दियों के दौरान बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई प्रजातियों की बतख जैसे प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। यह झील पक्षियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल आवास प्रदान करती है।
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का इको सिस्टम रिस्टोरेशन मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। आर्द्रभूमियों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को इस उपलब्धि से वैश्विक स्तर पर एक और मान्यता मिली है। इस दर्जे से शेखा झील में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।
Breaking News
- विवेकानंद स्कूल में दिया गया तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नेपाल में १०० रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश
- कोपा इटालिया: इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़कर कोमो को 3-2 से हराया, फाइनल में जगह बनाई
- एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत
- कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
- विशेषज्ञ ने अमेरिका में एचआईवी संबंधी पद से इस्तीफा दिया, ट्रंप के वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आलोचना की
- रेल मंत्री ने ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा, सुविधा, कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन
- पाकिस्तानी सेना ने क्वेटा से मेडिकल छात्रा का अपहरण किया, हॉस्टल के सामने प्रदर्शन
- डेमोक्रेट शीला चेरफिलस-मैककॉर्मिक का प्रतिनिधि सभा से इस्तीफा
उत्तर प्रदेश की शेखा झील को मिला रामसर साइट का दर्जा





.jpg)

