Breaking News

कोरिया : मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को : ’जिले में 19 परीक्षा केंद्रों में 4,825 अभ्यर्थी होंगे शामिल


शहर 21 April 2026
post

कोरिया : मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को : ’जिले में 19 परीक्षा केंद्रों में 4,825 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कोरिया 21 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षाकल के लिए  जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,  जिसमें 4 हजार 855  अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

’परीक्षार्थियों को समय का रखना होगा ध्यान’
परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केन्द्रों के मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केन्द्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है, जिससे फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

’नियमों का करना होगा पालन’
ड्रेस कोड के तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा, जबकि गहरे रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी और किसी भी प्रकार के आभूषण, विशेषकर कान के, वर्जित रहेंगे।
परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। केवल काला या नीला बॉल पेन ही साथ लाने की अनुमति होगी। अनुचित साधनों के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केन्द्रों पर आवश्यक संख्या में वीक्षक नियुक्त किए जाएंगे और अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 एवं 25 अप्रैल तक पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

’प्रशासन ने की अपील’
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सभी निर्देशों का पालन करें और समय का विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा में शामिल हों, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।


You might also like!


RAIPUR WEATHER