सूरजपुर, 21 अप्रैल ।छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिला प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में मिसाल बनकर उभरा है। वित्तीय वर्ष 2024-26 के दौरान जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग, जमीनी स्तर पर सक्रियता और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
योजना के तहत जिले में कुल 72,368 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अब तक 63,947 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यह 88.36 प्रतिशत की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है, जो न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार की दिशा में बड़ा कदम भी है।
वित्तीय प्रबंधन में भी सूरजपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आवास निर्माण के लिए निर्धारित 868.42 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 809.23 करोड़ रुपये, यानी 93.18 प्रतिशत राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और निर्माण कार्यों में तेजी आई है।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिले में “आवास प्लस 2.0” के तहत 1.40 लाख से अधिक परिवारों का नया सर्वे भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
जिला प्रशासन की सक्रियता, लगातार निगरानी और हितग्राहियों की भागीदारी ने इस योजना को जन-आंदोलन का रूप दे दिया है। अब सूरजपुर के हजारों परिवार अपने पक्के घर के सपने को साकार होते देख रहे हैं।
Breaking News
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
- कोरिया : मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को : ’जिले में 19 परीक्षा केंद्रों में 4,825 अभ्यर्थी होंगे शामिल
- सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल किया एशियाई खेल का प्रसारण अधिकार
- छह सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई मजबूत छलांग
- ICC टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा की दो पायदान छलांग , हरमनप्रीत को भी पहुंचा फायदा
- प्रधानमंत्री आवास योजना में सूरजपुर नंबर-1
- भीम UPI ऐप पर भी चेक कर पाएंगे क्रेडिट स्कोर, एनपीसीआई ने सिबिल के साथ किया करार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- महुआ बिनने गए दंपति काे हाथी ने दाैड़ाया, पति की माैत ,पत्नी ने भाग कर बचाई जान
- अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना में सूरजपुर नंबर-1







