अभिनेता जूनियर एनटीआर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'देवरा' के बाद अब वह निर्देशक प्रशांत नील की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे इंतजार के बाद निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें जूनियर एनटीआर का दमदार लुक सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
पोस्टर में जूनियर एनटीआर लंबे बाल और घनी दाढ़ी वाले नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। काले कुर्ते और जैकेट में उनका गंभीर लुक फिल्म के इंटेंस किरदार की ओर इशारा करता है। पोस्टर के साथ लिखा गया, "जब तूफान को अपना मकसद मिल जाता है..."। मेकर्स ने बताया कि फिल्म की पहली झलक 20 मई को जारी की जाएगी। यह फिल्म 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बड़े ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पोस्टर को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।
मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि अनिल कपूर इसमें खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें हैं। हालांकि कलाकारों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की यह पहली फिल्म है और माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल हो सकती है।
Breaking News
- छह सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई मजबूत छलांग
- ICC टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा की दो पायदान छलांग , हरमनप्रीत को भी पहुंचा फायदा
- प्रधानमंत्री आवास योजना में सूरजपुर नंबर-1
- भीम UPI ऐप पर भी चेक कर पाएंगे क्रेडिट स्कोर, एनपीसीआई ने सिबिल के साथ किया करार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- महुआ बिनने गए दंपति काे हाथी ने दाैड़ाया, पति की माैत ,पत्नी ने भाग कर बचाई जान
- अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
- नेपाल पीएम ने गृहमंत्री से संपत्ति विवरण में गड़बड़ी को लेकर लिया लिखित स्पष्टीकरण
- ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत में आतिथ्य सत्कार से हुए गदगद, कहा-राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा से हुआ प्रेरित
पोस्टर के साथ जूनियर एनटीआर की फिल्म का बड़ा ऐलान







