रायपुर 21 अप्रैल । बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को बीरगांव क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टी में बच्चों से बाल श्रम कराए जाने की सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल निर्देश देकर एक संयुक्त टीम का गठन करवाया । रणनीति के तहत एक बार मौका निरीक्षण करते हुए दूसरी बार आज मंगलवार प्रातः लगभग 6 बजे गठित टीम को पुनः मौके पर भेजकर कार्रवाई करवाई गई, जहां तीन नाबालिग बच्चियां कार्य करते हुए पाई गईं। सभी बच्चों की आयु 14 वर्ष से कम पाई गई। टीम द्वारा तत्काल बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वर्तमान में बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है ।
इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई से माधुरी शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय निराला, सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ पटेल, श्रम निरीक्षक पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु भरिया एवं विपिन ठाकुर राज्य समन्वयक एसोसिएशन फॉर वॉलंटियरी एक्शन एवं चाइल्डलाइन टीम के सदस्य शामिल रहे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- महुआ बिनने गए दंपति काे हाथी ने दाैड़ाया, पति की माैत ,पत्नी ने भाग कर बचाई जान
- अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
- नेपाल पीएम ने गृहमंत्री से संपत्ति विवरण में गड़बड़ी को लेकर लिया लिखित स्पष्टीकरण
- ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत में आतिथ्य सत्कार से हुए गदगद, कहा-राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा से हुआ प्रेरित
- पोस्टर के साथ जूनियर एनटीआर की फिल्म का बड़ा ऐलान
- संत सूरदास: वात्सल्य रस के अमर सम्राट
- आदि शंकराचार्य: अद्वैत वेदांत के महान पुनरुद्धारक
- Apple की ग्लोबल रणनीति में भारत की बढ़ती भूमिका
रायपुर के बीरगांव ईंट भट्टी पर छापा, तीन नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू







