इंफाल, 21 अप्रैल । मणिपुर में मंगलवार सुबह तीन घंटे के अंतराल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहली झटका सुबह 05 बजकर 59 मिनट 33 सेकंड एवं दूसरा झटका सुबह 09 बजकर 03 मिनट 25 सेकंड पर महसूस किया गया।
भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 और 3.3 मापी गई। पहला भूकंप मणिपुर कामजोंग जिले में जमीन के अंदर करीब 62 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का एपिसेंटर 24.703 उत्तरी अक्षांश और 94.415 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। दूसरा भूकंप मणिपुर कामजोंग जिले में जमीन के अंदर करीब 56 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जबकि, दूसरे भूकंप एपिसेंटर 24.737 उत्तरी अक्षांश और 94.185 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- महुआ बिनने गए दंपति काे हाथी ने दाैड़ाया, पति की माैत ,पत्नी ने भाग कर बचाई जान
- अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
- नेपाल पीएम ने गृहमंत्री से संपत्ति विवरण में गड़बड़ी को लेकर लिया लिखित स्पष्टीकरण
- ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत में आतिथ्य सत्कार से हुए गदगद, कहा-राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा से हुआ प्रेरित
- पोस्टर के साथ जूनियर एनटीआर की फिल्म का बड़ा ऐलान
- संत सूरदास: वात्सल्य रस के अमर सम्राट
- आदि शंकराचार्य: अद्वैत वेदांत के महान पुनरुद्धारक
- Apple की ग्लोबल रणनीति में भारत की बढ़ती भूमिका
मणिपुर में तीन घंटे में दो बार डोली धरती







