नई दिल्ली, 20 अप्रैल । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का रुख बना हुआ था। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।
पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव नोट पर कारोबार करते रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 84.78 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,126.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 365.78 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,468.48 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 377.39 अंक यानी 0.76 प्रतिशत फिसल कर 49,070.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.73 प्रतिशत उछल कर 10,667.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 162.43 अंक यानी 1.93 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 8,425.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 547.77 अंक यानी 2.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,702.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत फिसल कर 24,394.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 1,479.76 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 7,632.66 अंक के स्तर पर आ गया है।
दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,005.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,078.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 521.93 अंक यानी 1.42 प्रतिशत उछल कर 37,326.27 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,261.19 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 645.10 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,121 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 272.67 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,433 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- 25 बड़े समझौते: भारत–दक्षिण कोरिया रिश्ते पहुंचे नई ऊंचाई पर
- आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत किया
- आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स की दमदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर शीर्ष पर कायम
- कोरबा में खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस का धरना
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों का किया चयन
- विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 'ड्राई-डे' घोषित
- एक ही काउंटर पर सारा काम, मुख्य डाकघर में अव्यवस्था से लोग परेशान
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार







