तेहरान/वाशिंगटन, 20 अप्रैल । ईरान और अमेरिका में संघर्ष विराम की अवधि के बीच ओमान की खाड़ी में घटी घटना से दोनों देशों के बीच चल रहे शांति वार्ता के प्रयासों को झटका लगा है। ईरान की सेना ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका से कंटेनर जहाज पर गोलीबारी करने और उसे कब्जे में लेने का बदला लिया जाएगा। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्ट आईआरआईबी के अनुसार, ईरान की सेना ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "हमलावर संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओमान सागर के जल क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री रास्ते पर डाका डाला है।"
सीएनएन, अल जजीरा, सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिका ने जहाज के नेविगेशनल उपकरणों को नष्ट कर दिया। जहाज के डेक पर अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं। पोस्ट में कहा गया है कि ईरान की सेना जल्द ही अमेरिका की इस सशस्त्र समुद्री डकैती का जवाब देंगी। इस बीच अमेरिकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरान के झंडे वाले एक जहाज पर कई राउंड फायरिंग की। यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को बाकायदा इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। कमांड ने कहा कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद से अमेरिका ने 25 कमर्शियल जहाजों को वापस मुड़ने या ईरान के किसी बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया।
ओमान की खाड़ी में हुई इस घटना से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत के लिए अपनी टीम इस्लामाबाद भेज रहे हैं। अब ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। इस बीच ईरान फार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि ईरान ने युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सरकारी इमारतों की बिक्री करने का फैसला किया है।
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक फोन बातचीत में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की नाकाबंदी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को आशंका है कि ट्रंप "कूटनीति के साथ विश्वासघात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की कि एक ईरानी मालवाहक जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देने की कोशिश की थी। वह अब अमेरिका के कब्जे में है। अमेरिका यह देख रहा है कि जहाज पर क्या-क्या मौजूद है।
Breaking News
- आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स की दमदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर शीर्ष पर कायम
- कोरबा में खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस का धरना
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों का किया चयन
- विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 'ड्राई-डे' घोषित
- एक ही काउंटर पर सारा काम, मुख्य डाकघर में अव्यवस्था से लोग परेशान
- महिला आयोग ने एसिड पीड़िताओं के बचाव और पुनर्वास की व्यापक सिफारिश की
- 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, 15 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
अमेरिका ने ईरानी जहाज पर गोली चलाई, कब्जे में लिया, तेहरान की बदला लेने की धमकी







