Breaking News

मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण

post

मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से करमरी से ग्वालिनडीह तक 1 किलोमीटर तथा नवागांव से मासूलजोब तक 2.9 किलोमीटर, कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही जिले में 5 लाख रूपए प्रति भवन की दर से कुल 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित 15 अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुदृढ़ होगा और विकास को गति मिलेगी। वहीं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों को आधुनिक डिजिटल सेवाओं से जोडऩे की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह भूआर्य, अनिता मण्डावी, बिरम बाई मण्डावी, जनपद पंचायत सदस्य रेखा बाई गंधर्व, उभेराम मण्डावी, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, रविन्द्र वैष्णव, खिलेश्वर साहू, दिनदयाल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया होरीलाल साहू, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएस मिश्रा, प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति छुरिया राजेश्वर धुर्वे तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र (सीएससी भवन) से जुड़े बिहान समूह केडर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER