बीजापुर, 18 अप्रैल । छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रशासन ने छह पीड़ितों को कुल 90 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक हितग्राही को 15-15 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बीजापुर द्वारा आज शनिवारी काे जारी आदेश के अनुसार, यह सहायता उन नक्सल पीड़ित परिवारों को दी जा रही है, जिनके सदस्य नक्सली हिंसा के कारण मृत, घायल या स्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं। शासन की नीति के तहत ऐसे मामलों में शासकीय सेवा के स्थान पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह राशि "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025" के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इसमें उन परिवारों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें किसी कारणवश शासकीय सेवा का लाभ नहीं मिल सका। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके। यह सहायता राशि उनके पुनर्वास एवं जीवन यापन में महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी।
उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जहां समय-समय पर नक्सली घटनाओं में आम नागरिकों की जान चली जाती है, या वे स्थायी रूप से प्रभावित होते हैं। ऐसे पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार की यह नीति काफी कारगर साबित हो रही है। इसके तहत अब तक कई परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रशासन की इस पहल को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनके जीवन में स्थिरता लाने में मदद मिलेगी। यह सहायता राशि न केवल उनकी वर्तमान आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि भविष्य में उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए एक मजबूत आधार भी प्रदान करेगी।
Breaking News
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में रायपुर के कालड़ा अस्पताल में 23वीं मौत
- CM विष्णुदेव साय कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
- US ने रूसी तेल के लिए प्रतिबंध में छूट बढ़ाई, भारत को बड़ी राहत
- जल संरक्षण पर बनेगी समान पॉलिसी
- होर्मुज से बड़ी खबर: जहाजों पर फायरिंग के बाद बढ़ी टेंशन, फिर तेज होगी जंग?
- भारतीय महिला हॉकी टीम की जबरदस्त वापसी, अर्जेंटीना के खिलाफ सीरीज 2-2 पर खत्म
- लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026: नोवाक जोकोविच और एलीन गू बनेंगे सह-मेजबान
- चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी: 1 की मौत और 17 घायल
- युद्धविराम से पश्चिम एशिया में सावधानीपूर्वक शांति आई है, लेकिन ईरान-अमेरिका समुद्री तनाव जारी है।
- पीएमजीएसवाई-III को 2028 तक बढ़ा दिया गया है, जिसका संशोधित परिव्यय ₹83,977 करोड़ है।
शासकीय सेवा से वंचित नक्सली पीड़िताें काे 90 लाख की राशि स्वीकृत







