धमतरी, 17 अप्रैल ।धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र अंतर्गत दुगली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम भंडारवाड़ी के सागौन प्लांट स्थित जंगल में गुरुवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पाया गया।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले 2-3 दिनों से गांव के आसपास घूमता देखा गया था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना दुगली में बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सूचना भेजते हुए अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना दुगली या कंट्रोल रूम को सूचित करें।
मामले की जांच जारी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना दुगली प्रभारी रामकिशन मरकाम ने बताया कि सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में जानकारी भेजकर मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
Breaking News
- Netanyahu का कहना है कि संघर्ष-विराम के दौरान भी इज़राइली सेना लेबनान में अपने मोर्चों पर बनी रहेगी
- गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश
- लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका
- ट्रेड यूनियनों की नेपाल सरकार को चेतावनी, मजदूरों के अधिकार न छीनने के दिए सुझाव
- एंथ्रोपिक ने क्लाउड ओपस 4.7 पेश, जो अब तक का सबसे एडवांस्ड पब्लिक AI मॉडल
- एमसीबी : स्वच्छता प्रहरियों ने कबाड़ हो चुके 275 शौचालयों को संवारा, स्वच्छता के साथ कमाई का पेश किया अनोखा मॉडल
- संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद और 35 फीट ऊंची मीनार गिराई गई
- दिल्ली में सेना कमांडरों का सम्मेलन संपन्न हुआ, आधुनिकीकरण और भविष्य के लिए तैयार सेना पर जोर दिया गया।
- नरेन बनेंगे कप्तान? KKR को GT गेम से पहले दिया गया बड़ा सुझाव
- CM को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
भंडारवाड़ी के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही शिनाख्त







