जांजगीर, 17 अप्रैल । जिले के कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार देर रात एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने नशे की हालत में थाना पहुंचकर हंगामा किया और बाद में लॉकअप में घुसकर अज्ञात द्रव्य का सेवन कर लिया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोपाल शर्मा (पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शर्मा), निवासी जांजगीर, शराब के नशे में थाना कोतवाली पहुंचा। कुछ देर तक थाने में बैठने के बाद वह अचानक थाना प्रभारी के नाम पर गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने उसे समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह विवाद करने पर उतारू हो गया।
इसी दौरान गोपाल शर्मा अचानक थाना परिसर के लॉकअप में घुस गया और अपने साथ लाई प्लास्टिक की बोतल में रखे अज्ञात द्रव्य को पी लिया। घटना को देखते ही पुलिस स्टाफ तुरंत लॉकअप के अंदर पहुंचा, जहां गोपाल शर्मा फर्श पर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद भी गोपाल शर्मा ने इलाज कराने से साफ इनकार कर दिया और वहां भी व्यवधान उत्पन्न करता रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी पत्नी और बेटे आर्यन शर्मा से फोन पर बात कराई गई, लेकिन इसके बावजूद वह इलाज के लिए तैयार नहीं हुआ।
मौके पर पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और पत्रकारों की मौजूदगी में उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने उपचार नहीं करवाया। बाद में उसके बेटे आर्यन शर्मा के अस्पताल पहुंचने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, पूरी घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
Breaking News
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
- बौद्धिक संपदा का सम्मान: सर्वाधिकार (Copyright) और साहित्य
- बॉडीगार्ड ने अजमेर दरगाह की अफरा-तफरी के दौरान शाहरुख के शांत रहने की याद दिलाई
- असंख्य तारे व सूर्य फिर भी अंतरिक्ष क्यों दिखता है डार्क? जानें दिन में नीला और रात में काला क्यों होता है आकाश
- आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया
- भारत और मिस्र ने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
- नारियल पानी पीने के 5 जबरदस्त फायदे
- ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तेज होने से होर्मुज जलडमरूमध्य में तनावपूर्ण गतिरोध और गहरा गया है।
- ब्रिटेन की संसद ने तंबाकू और वेप्स विधेयक पारित किया, जिसके तहत 17 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों को सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार



.jpg)




