रायगढ़ 16 अप्रैल। खरसिया के फगुराम चौक पर आज गुरुवार काे सडक़ पार कर रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाकारित ब्लैक क्रेटा कार बेहद तेज रफ्तार में थी। चालक ने बच्ची को सामने देखकर भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बच्ची कार के पिछले हिस्से में फंस गई और कुछ दूरी तक सडक़ पर घसीटती चली गई।
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकटठाा हो गए और आक्रोश भडक़ उठा। गुस्साए लोगों ने बच्ची के शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
प्रदर्शन के चलते खरसिया डभरा मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात ठप हो गया है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है, लेकिन गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा।
Breaking News
- जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार
- ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
- इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैल : तात्या टोपे की वीरता और आइंस्टीन के निधन से जुड़ी अहम तिथि
- Pakistan Navy ने स्वदेशी लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया |
- जोरदार मजबूती के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार, किन वजहों से सेंसेक्स में आई 1,055 अंक से अधिक की गिरावट
- मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
- आरक्षण को महिलाओं का हक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, इसे लटकाए रखने के पाप से मुक्ति पाने का अवसर
- मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें, पाकिस्तान और नेपाल में 42 प्रतिशत तक बढ़े दाम
- CBSE 10th बोर्ड में होली किंगडम स्कूल का शानदार रिजल्ट
- Kota Factory के 7 साल पूरे: एक खास यूथ ड्रामा जो आज भी लोगों को पसंद आता है
रायगढ़ : खरसिया- फगुरम मार्ग पर कार ने मासूम को कुचला, मौत







