नई दिल्ली, 14 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके इस प्रदर्शन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने खुशी जताते हुए इसे बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।
हर्षवर्धन ने कहा कि साकिब का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि बिहार के खिलाड़ियों में बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साकिब भविष्य में भी इसी तरह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।
गोपालगंज जिले से आने वाले साकिब हुसैन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपने पहले ही आईपीएल मैच में शानदार गेंदबाजी की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बीसीए के सचिव जियाउल अरफीन ने भी साकिब के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि साकिब की मेहनत और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस मैच में साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को आउट कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले साकिब हुसैन का यह सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, जो बिहार में क्रिकेट के बढ़ते ढांचे और अवसरों को भी दर्शाता है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने साकिब हुसैन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Breaking News
- जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार
- ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
- इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैल : तात्या टोपे की वीरता और आइंस्टीन के निधन से जुड़ी अहम तिथि
- Pakistan Navy ने स्वदेशी लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया |
- जोरदार मजबूती के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार, किन वजहों से सेंसेक्स में आई 1,055 अंक से अधिक की गिरावट
- मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
- आरक्षण को महिलाओं का हक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, इसे लटकाए रखने के पाप से मुक्ति पाने का अवसर
- मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें, पाकिस्तान और नेपाल में 42 प्रतिशत तक बढ़े दाम
- CBSE 10th बोर्ड में होली किंगडम स्कूल का शानदार रिजल्ट
- Kota Factory के 7 साल पूरे: एक खास यूथ ड्रामा जो आज भी लोगों को पसंद आता है
आईपीएल में साकिब हुसैन के शानदार प्रदर्शन पर बोले बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन, बिहार में बड़े मंच पर खेलने की क्षमता







