रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने सिनेमाघरों में दस्तक देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कामकाजी दिनों में कलेक्शन में गिरावट साफ नजर आई।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 26वें दिन महज 5.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन है। इसके बावजूद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 1,088.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 1,718.62 करोड़ रुपये कमा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि फिल्म की रफ्तार बनी रही तो यह जल्द ही 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।
दूसरी ओर, 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने 10 अप्रैल को रिलीज होते ही अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे और तीसरे दिन 6.85 करोड़ और 6.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, सोमवार को इसकी कमाई घटकर 2.70 करोड़ रुपये रह गई। इसके साथ ही फिल्म ने चार दिनों में कुल 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन अपने नाम कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला जारी है, जहां 'धुरंधर 2' अभी भी मजबूत स्थिति में है, वहीं 'डकैत' को सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा मिल रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'डकैत' अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या 'धुरंधर 2' फिर से उछाल दर्ज करती है।
Breaking News
- भृगुवंशी मार्तंड: भगवान परशुराम के अवतरण की गौरव गाथा
- अक्षय तृतीया 2026: जानिए क्यों खास है इस बार का अबूझ मुहूर्त
- डेबिट कार्ड से EMI भर रहे हैं? तो यह आपके क्रेडिट को कैसे प्रभावित करता है, जानिए
- YES Bank का Q4 प्रॉफ़िट 45% बढ़कर ₹1,068 करोड़ हुआ, FY26 ROA 1% रहा
- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद RCB के डायरेक्टर मो बोबोट ने दिया धमाकेदार बयान
- IPL 2026: आयुष म्हात्रे के शानदार प्रदर्शन से SRH ने CSK को 10 रन से हराया
- इस्तांबुल में दाहाल की नुमान कुर्तुल्मुस से शिष्टाचार भेंट
- लोकसभा अध्यक्ष , प्रधानमंत्री व अन्य ने भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण
- जिले के तीनों ब्लॉकों में मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण संपन्न : 180 स्वास्थ्य कर्मियों को मिली नई दिशा
'धुरंधर 2' की रफ्तार धीमी, 'डकैत' ने वीकेंड पर दिखाई मजबूती








