नई दिल्ली, 14 अप्रैल । टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन का पहला नवीनीकृत (रिफर्बिश्ड) चौड़े आकार वाला बोइंग 787-8 विमान सोमवार देररात दिल्ली पहुंच गया।
एयर इंडिया एयरलाइन ने मंगलवार को एक्स पर जारी बयान में बताया कि वीटी-एएनटी पंजीकरण वाला यह विमान अमेरिका के सैन बर्नार्डिनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगातार उड़ान भरते हुए रात करीब 10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा पहुंचा। एयरलाइन ने तीन साल पहले चौड़े आकार वाले विमानों के अपने बेड़े के व्यापक नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।
एयरलाइन ने कहा कि ये उसके 26 विमानों के नवीनीकरण कार्यक्रम के तहत पहले बोइंग 787-8 विमान का व्यापक कायाकल्प पूरा होने का संकेत है। इस विमान में आधुनिक सीटें, मनोरंजन व्यवस्था और प्रीमियम इकॉनमी केबिन जोड़े गए हैं। यह चौड़े आकार वाला बेड़ा मुख्य रूप से 787-8 और बी777 विमानों से बना है, जो यूरोप, अमेरिका और सुदूर-पूर्व के लंबी दूरी के मार्गों पर उड़ान भरते हैं।
कंपनी ने दिसंबर, 2022 में 40 करोड़ डॉलर के निवेश से अपने 27 ड्रीमलाइनर और 13 बी777 विमानों के नवीनीकरण की योजना घोषित की थी। हालांकि, आपूर्ति शृंखला और भू-राजनीतिक कारणों से इस परियोजना में देरी हुई। एयरलाइन ने कहा कि हमारा यह पहला रेट्रोफ़िटेड बोइंग 787-8, वीटी-एंट, आ गया है। यह इस प्रोग्राम के तहत 26 विमानों में से पहले विमान के केबिन को पूरी तरह से नया बनाने का काम पूरा होने का संकेत है
।
एयरलाइन ने बताया कि हमारे चल रहे फ़्लीट ट्रांसफ़ॉर्मेशन में एक अहम पड़ाव है। यह हमारे मेहमानों के लिए एक बदले हुए फ़्लाइंग अनुभव की बस शुरुआत है, क्योंकि ये दो-गलियारे वाले विमान यूके, यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और सुदूर पूर्व के लंबी दूरी वाले डेस्टिनेशन तक उड़ान भरेंगे और जैसे ही ये सेवा में आने के लिए तैयार होगा, और ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
Breaking News
- जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार
- ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
- इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैल : तात्या टोपे की वीरता और आइंस्टीन के निधन से जुड़ी अहम तिथि
- Pakistan Navy ने स्वदेशी लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया |
- जोरदार मजबूती के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार, किन वजहों से सेंसेक्स में आई 1,055 अंक से अधिक की गिरावट
- मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
- आरक्षण को महिलाओं का हक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, इसे लटकाए रखने के पाप से मुक्ति पाने का अवसर
- मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें, पाकिस्तान और नेपाल में 42 प्रतिशत तक बढ़े दाम
- CBSE 10th बोर्ड में होली किंगडम स्कूल का शानदार रिजल्ट
- Kota Factory के 7 साल पूरे: एक खास यूथ ड्रामा जो आज भी लोगों को पसंद आता है
एयर इंडिया एयरलाइन का पहला नवीनीकृत बोइंग 787-8 विमान पहुंचा दिल्ली एयरपोर्ट







