साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते।
जूनियर एनटीआर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका शर्टलेस बैक लुक नजर आ रहा है। इस तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स और फिटनेस को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "बनाया है, खरीदा नहीं है।" उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस उनकी फिटनेस और डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म में एनटीआर के कई अलग-अलग लुक देखने को मिलेंगे, जिसके लिए वह खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं।
फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है और इसकी स्टार कास्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। पहले खबर थी कि अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। वहीं अब ताजा रिपोर्ट्स में शाहिद कपूर के फिल्म में विलेन के रूप में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'ड्रैगन' को एक बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म माना जा रहा है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
Breaking News
- गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कितनी है कुल नेटवर्थ |
- स्टॉक मार्केट में ओम पावर ट्रांसमिशन की मजबूत शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स की दमदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची
- भंडारवाड़ी के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही शिनाख्त
- Rajinikanth's की जेलर 2 रिलीज़ से पहले लीक हो गई, मेकर्स ने चेतावनी दी
- किन लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा ?
- भारत रत्न राधाकृष्णन: सादगी, विद्वत्ता और उच्च नैतिक मूल्यों के प्रतीक
- आसमान में क्यों कड़कती है बिजली, जानें क्या है 'रिटर्न स्ट्रोक' |
- जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार
- ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
बड़े रोल के लिए तैयार साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर








